Uncategorized

निवारू रोड के जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

जयपुर। निवारू रोड स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल (CBSE से संबद्ध) में Earth Day (पृथ्वी दिवस) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को पौधे, बर्ड फीडर (पक्षियों के दाना पात्र) एवं पक्षियों के लिए पानी के बर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे और पक्षियों के लिए उपयोगी सामग्री लेकर आए।

विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया, जिससे पूरा वातावरण हरियाली से सराबोर हो उठा। साथ ही विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परिसर में बर्ड फीडर और पानी के बर्तन भी लगाए गए, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी की सुविधा मिल सके। यह पहल विद्यार्थियों में जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देती नजर आई।
कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार मंजू शर्मा, विद्यालय के निदेशक भारत शर्मा, प्रधानाचार्या भाव्या शर्मा एवं समस्त स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!