Uncategorized

गऊ माता के सम्मान में देशव्यापी मुहिम, 27 अप्रैल को सामूहिक ज्ञापन सौंपने का आह्वान

 

जयपुर।देशभर में गऊ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। विश्व सनातन संघ के आह्वान पर आगामी 27 अप्रैल 2026 को देश के विभिन्न तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर नागरिकों से सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य गऊ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने, गऊ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने तथा गऊ माता को उचित सम्मान दिलाने हेतु जनसमर्थन जुटाना है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाकर संबंधित एसडीएम, डीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस दौरान विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा एवं संत विष्णु दास नागा सहित अन्य संतों ने कहा कि गऊ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि गऊ माता के संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, कृषि व्यवस्था और पर्यावरण संतुलन से भी जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है।संघ ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनहित एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़े अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक लोगों को जोड़कर इस पहल को सफल बनाएं। उनका कहना है कि गऊ माता भारतीय संस्कृति, कृषि और आस्था का अभिन्न अंग रही हैं, ऐसे में उनके संरक्षण और सम्मान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। विश्व सनातन संघ ने विश्वास जताया है कि इस देशव्यापी अभियान से जनभावनाओं को मजबूती मिलेगी और शासन-प्रशासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!