रेंजर्स ग्रुप ने बढ़ाया राजस्थान का मान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 5 गोल्ड सहित 12 मेडल जीते

जयपुर। गोवा में आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में जयपुर के रेंजर्स ग्रुप के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। टीम ने कड़े मुकाबलों के बीच कुल 12 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेता: मोहित सिंह, गोविंद सिंह, हंस्वनी मधुधर, मानवी गुर्जर एवं वैभव।रजत पदक विजेता: करन राठौड़, अर्जुन राठौड़, कार्तिक सोनी एवं भानु प्रताप सिंह।कांस्य पदक विजेता: अथर्व पारिक, यशस्वी लंबा एवं आराध्या सिंह। इस शानदार उपलब्धि पर मदरलैंड स्कूल के डायरेक्टर सोहन लाल सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम के एनआरआई कोच दिनेश सैनी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और अथक मेहनत की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि कोच की प्रेरणा
और खिलाड़ियों की लगन के कारण ही टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रेंजर्स ग्रुप की इस उपलब्धि से जयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता ने युवा प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है और यह साबित किया है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।




