Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प, अशोक शर्मा को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

 

सोनीपत (गन्नौर)। लोकेश झा। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (HDCA) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को गन्नौर स्थित अशोक शर्मा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक शर्मा को हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का नया जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया गया।नवनियुक्त महासचिव अशोक शर्मा का एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. भीम सिंह, हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल छोकर, शुभम पवार, सुरेश शर्मा तथा अनिल बालका मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट को सामान्य क्रिकेट की तर्ज पर आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाकर उनके भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई।इसके अलावा हरियाणा में आगामी समय में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाने को लेकर विशेष मंथन किया गया। टूर्नामेंटों के आयोजन और एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की गई।

नवनियुक्त महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने अशोक शर्मा को महासचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए दिव्यांग क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!