विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन

जयपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विद्याधर जिले के झोटवाड़ा प्रखंड की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी आयाम द्वारा निवारू रोड स्थित परमानंद आश्रम में शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर 450 कन्याओं का पूजन किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं परिषद के पदाधिकारियों ने कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें माला पहनाकर, भोजन कराकर तथा उपहार भेंट कर विधिवत कन्या पूजन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दुर्गा अष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति के सम्मान तथा संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कथा वाचक सुचि केसर जी, विश्व हिन्दू परिषद जयपुर प्रांत की उपाध्यक्ष शोभा गुप्ता जी, महानगर संयोजिका अनीता जी, डिफेंस ट्रेनर श्वेता जी, क्षेत्रीय अधिकारी राम सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जी, जिला संयोजिका ललिता सोनी जी, मातृशक्ति जिला संयोजिका चांदनी मान जी, कार्यक्रम के भामाशाह सोनी जी, झोटवाड़ा प्रखंड की बहनें एवं विद्याधर जिला मंत्री मनोज शर्मा जी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ कन्याओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और समाज में नारी शक्ति के महत्व को प्रतिष्ठित करना रहा। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।




