फतेहाबाद महिला मंडल ने मैया के भजनों पर बांधा समां, गरबा-डांडिया में झूमीं बहनें

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। नवरात्रि के पावन अवसर पर बाह रोड स्थित हनुमान बाबा मंदिर में जय मां अंबे क्लब की ओर से मां दुर्गा की भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर रेनू संजय अनवरिया के नेतृत्व में फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने मंदिर पहुंचकर मैया की भक्ति में भाग लिया। भजन, जागरण और गरबा-डांडिया नृत्य के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भीषण युद्ध हुआ था। दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर विजय प्राप्त की, जिसे विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों यानी नवदुर्गा की आराधना की जाती है। इसी परंपरा के तहत भक्तजन माता की भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन और गरबा-डांडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।
मंदिर परिसर में महिला मंडल की बहनों और बेटियों ने मिलकर गरबा एवं डांडिया नृत्य किया और मैया के भजनों का गुणगान किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से मां की आरती कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को पुआ-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में रेनू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, साधना गुप्ता, रेखा गुप्ता, गीता गुप्ता, ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, अनीता गुप्ता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।




