Uncategorized
साहित्य में उल्लेखनीय योगदान, कमला पैन्यूली उनियाल ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान–2026’ से सम्मानित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित ‘निराला सभागार’ में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की प्रतिष्ठित कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान–2026’ से अलंकृत किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कमला पैन्यूली उनियाल को पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी ने स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में देशभर से आए साहित्यकारों, रचनाकारों एवं विचारकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित साहित्य जगत के लोगों ने कमला पैन्यूली उनियाल को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।




