Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

सावित्रीबाई फुले पुरस्कार से सम्मानित हुई शिवाली गुप्ता ।

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया संवाद

शिक्षक दिवस के अवसर पर के आर एस ग्लोबल एजुकेशनल कंसलटेंसी जयपुर द्वारा रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ,जयपुर के सहयोग से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार 2026 समारोह का भव्य आयोजन एस एस जैन सुबोध पीजी कॉलेज रामबाग सर्किल जयपुर में किया गया । समारोह का उद्देश्य शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना रहा । समारोह में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री जे के रांका राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर शुभा शर्मा अध्यक्ष के आर एस ग्लोबल एजुकेशनल कंसलटेंसी ने की । श्रीमती शिवाली गुप्ता डायरेक्टर सेंटवेव आर्गेनाइजेशन को उनके बेहतरीन जागरूकता कार्यक्रमों के लिए सावित्रीबाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इससे पहले भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं के द्वारा उत्कृष्ट जागरूकता कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!