Uncategorized

सुरों की महफिल में सजा दिवाली मिलन समारोह, कलाकारों ने बांधा समां

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर ।अभिव्यक्ति संस्था द्वारा संचालित *भट्ट संगीत एवं शिक्षण संस्थान* की ओर से दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में संगीत, गायन और आपसी स्नेह का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक श्री हेमन्त भट्ट एवं सचिव डॉ. निरूपमा भट्ट के तिलक एवं पुष्प-गुच्छ भेंटकर सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम में हेमन्त भट्ट ने ‘अब क्या मिसाल दूँ’, ‘छुपा लो दिल में’ और ‘दिल की गिरह खोल दो’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। वहीं देवव्रत भट्ट ने ‘जाने बहार हुआ तेरा मेहमान है’ तथा अपनी स्वरचित रचना ‘जोगिया’ से खूब सराहना प्राप्त की।

इसके अलावा डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. प्रेमा वर्मा, डॉ. निरूपमा भट्ट, नेहा पाठक, प्रिया, चिराग, अनुराग जैन, पवित्रा दाधीच तथा सृष्टि सक्सेना, सिद्धि एवं रिचा ने भी अपनी गायन प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया। ‘बोल रे पपीहरा’, ‘ये रातें ये मौसम’, ‘चला जाता हूँ’, ‘तूने ओ रंगीले’ और ‘ओ पालनहारे’ जैसे गीतों ने संगीत की शाम में चार चांद लगा दिए।समारोह में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गायन और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और संगीत के प्रति समर्पण का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!