Uncategorized

जन संघर्ष मोर्चा की जन सहभागिता यात्रा रही सफल… अपार जनसमर्थन से गूँजा पूरा इलाका

 

झोटवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाने के संकल्प के साथ झोटवाड़ा जन संघर्ष मोर्चा ने रविवार को बड़ी जन सहभागिता यात्रा निकाली।इस यात्रा में जागरूक नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गूँज उठा और नागरिकों ने विकसित झोटवाड़ा का संकल्प दोहराया।मोर्चा ने स्पष्ट किया कि झोटवाड़ा के विकास के लिए उनकी प्राथमिकताएँ तय हैं—
अतिक्रमण मुक्त सड़कें, सुगम यातायात, सेक्टर और सम्पर्क सड़कों का निर्माण, डिवाइडर, सीवरेज लाइन, डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन, पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाएँ।
साथ ही, पार्कों, ईको पार्क और नवविकसित कॉलोनियों का विकास तथा रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाना भी लक्ष्य में शामिल है।मोर्चा ने जनता से अपेक्षा जताई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल करें, प्लास्टिक मुक्त झोटवाड़ा बनाने में सहयोग दें और हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आएँ।
साथ ही, जनप्रतिनिधियों को उनके वादे याद दिलाएँ और संवैधानिक तरीकों से समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़ें।मोर्चाके अध्यक्ष आनन्द राठौड़ ने बताया कि आज की यात्रा ने साबित कर दिया कि झोटवाड़ा की जनता बदलाव चाहती है। जब नागरिक खुद आगे आएँगे तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी मजबूरन जनता के हित में काम करना होगा। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में झोटवाड़ा को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा।”

मोर्चा ने अंत में संकल्प दोहराया—
आओ मिलकर संकल्प दोहराएँ, स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित झोटवाड़ा बनाएँ।स्थानीय लोगों ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह की एकजुटता से ही झोटवाड़ा का भविष्य उज्ज्वल होगा।इस यात्रा में मुकेश सिंह बिदावत, शशिकांत शर्मा, मनीष शर्मा, विकास यादव, ज्ञानी कुमावत, सरजीत सिंह, आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!