लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर, 02 अक्तूबर। जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज शहर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सभी सनातनी भाईयों की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का नेतृत्व विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा तथा घनश्याम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला पार्षद गिरिराज जोशी, कथा वाचक आचार्य सुरेंद्र कृष्ण भारद्वाज (अलवर वाले), अलकापुरी टीम, रविदत्त शर्मा, सुरेश शर्मा (बसंत विहार) और समाजसेवी वृद्धिचंद जांगिड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कुछ सम्माननीय सदस्यों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने शास्त्री जी के त्याग, सादगी और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।




