आयुग स्वामी को मिला इण्डिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं जेनिथ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान

जयपुर।राजधानी जयपुर के होनहार बालक आयुग स्वामी ने अपनी असाधारण प्रतिभा और बहुमुखी कौशल से एक बार फिर राजस्थान का नाम रोशन किया है। आयुग को हाल ही में इण्डिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा जेनिथ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एडवोकेट नितेश स्वामी के पुत्र आयुग स्वामी ने बहुत कम उम्र में ही फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान विभिन्न वेशभूषाओं—भगवान श्रीराम, राजस्थानी टूर गाइड, डोनाल्ड डक और एक कहानीकार—के रूप में अपनी शानदार प्रस्तुतियों के लिए प्रदान किया गया है। आयुग स्वामी ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पुरस्कार जीते हैं। उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इस सम्मान के अवसर पर विभिन्न राजनेताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और परिवारजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने आयुग को मैडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयुग स्वामी जैसे प्रतिभाशाली बच्चे पूरे राजस्थान और विशेष रूप से साहवा व जयपुर के लिए गर्व का विषय हैं। आयुग स्वामी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुके हैं और उनका यह सफर निस्संदेह आने वाले समय में अनेक नई ऊँचाइयाँ छूएगा।




