अनीता सिंघल जी की पुस्तक- “बेबाकियाँ” का जयपुर में भव्य विमोचन

जयपुर। भोलानाथ साहित्य एवम समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य रत्न समारोह पुस्तक विमोचन 2025 में ललिता भोला जी द्वारा आयोजित स्मृति–काव्य संध्या में रचा गया एक यादगार पल’ 7 दिसम्बर 2025 को आयोजित भावपूर्ण काव्य-संध्या ने न केवल साहित्यप्रेमियों को एक ही छत के नीचे एकत्रित किया, बल्कि कला, संवेदना और स्मृतियों की एक अनूठी यात्रा का साक्षी भी बनाया। यह कार्यक्रम ललिता भोला ने अपने स्वर्गीय पिताश्री की पावन स्मृति में आयोजित किया, जहाँ देशभर के प्रतिष्ठित कलाकारों और कवियों ने अपनी उपस्थिति से गरिमा बढ़ाई। इसी मंच पर हिंदी साहित्य को एक नया उपहार मिला हिंदी कवयित्री अनीता की बहुप्रतीक्षित प्रथम कविता-पुस्तक बेबाकियाँ का डॉ. राधेश्याम मिश्र अंतराष्ट्रीय गीतकार, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अध्यक्ष समीक्षक, डॉ. श्याम राजपुरोहित (retd. IAS) द्वारा भव्य विमोचन। यह पुस्तक आधुनिक संवेदनाओं, नारी–स्वर, आत्माभिव्यक्ति और जीवन के विविध रंगों को बेबाकी से शब्दों में ढालती है।
कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने बेबाकियाँ को एक साहसी, स्पष्ट और दिल से लिखी गई कविताओं का संग्रह बताया, जो आज की पीढ़ी को अपनी आवाज़ पहचानने का हौसला देता है। पुस्तक विमोचन के इस पावन अवसर ने न केवल अनीता को प्रोत्साहित किया, बल्कि साहित्य-जगत में एक नई ऊर्जा का संचार भी किया। बेबाकियाँ कविताएँ आने वाले समय में हिंदी पाठकों के बीच अपने अनोखे तेवर और गहरे अनुभवों के लिए निश्चित ही एक विशेष स्थान बनाएगी।




