सार्थक सेवा संस्थान ने किया गौ सेवा कार्यक्रम

जयपुर। गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसी भावनात्मक श्रद्धा के साथ सार्थक सेवा संस्थान द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल काले हनुमान जी मंदिर परिसर में गौ माता को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई। इस पुनीत सेवा कार्य में संस्थान की ओर से अनिता शर्मा, पूनम, अंशिका, प्रियंका, मनीष, विनोद शर्मा, कपिल जैन, उमंग जैन, रवि जी एवं दिनेश गुप्ता ने सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से गौ सेवा कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सार्थक सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं। संस्था के संस्थापक प्रकाश शर्मा ने गौ सेवा में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी समाजहित में सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखेगा।




