Uncategorized

तान्या मिश्रा की बरामदगी को लेकर उबाल: एत्मादपुर में 11 जनवरी को ब्राह्मण सम्मेलन, आंदोलन का ऐलान

 

अरुण शर्मा। जिला ब्यूरो चीफ

आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के समीप समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जनवरी को खंडोली–सेमरा रोड स्थित एमजी फार्म हाउस में ब्राह्मण सम्मेलन एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 11 जनवरी को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान सेंट जोसेफ स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा तान्या मिश्रा, जो 24 अक्टूबर 2025 से गुमशुदा है, के मामले पर गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 जनवरी तक तान्या मिश्रा की बरामदगी नहीं होती, तो इसमें पुलिस की भूमिका को संदिग्ध माना जाएगा।
बैठक में एक स्वर में तान्या मिश्रा की शीघ्र बरामदगी की मांग दोहराई गई और कहा गया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विप्र समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि अब अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए मनीष पंडित ने समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। वहीं आनंद शर्मा ने कहा कि समाज आज कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है, जो भविष्य में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर 11 जनवरी को होने वाले चिंतन शिविर में बड़े आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु प्रधान, विश्वाकांत मिश्रा, राजेश शर्मा, नागेंद्र उपाध्याय, मनीष पंडित, लाखन सिंह त्यागी, आरती शर्मा, शिवम पचौरी, आनंद शर्मा, दीपक शर्मा, पाला शर्मा, सोनू शर्मा, मनीष शर्मा, पवन पंडित, अजय रंगीला, ओम प्रकाश शर्मा, हर्ष उपाध्याय, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह जानकारी आनंद शर्मा द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!