Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच द्वारा काव्यगोष्ठी सम्पन्न

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच द्वारा दिनांक 14/01/2026को शाम 7बजे से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया,जो कि रात्रि 8.50तक चला।कार्यक्रम यशस्वी रहा और काव्य रस से सभी मित्र सराबोर होते रहे।
सर्वप्रथम सरस्वती वंदना आ.शिवदत्त शर्मा ने की, सुमधुर वाणी में। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ.उषा सूद ने की, मुख्य अतिथि श्री प्रमोद राणा जी रहे। उनके उद्बोधन आशीर्वाद के पश्चात मनीषा लाठी जी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पटल द्वारा उपाध्यक्षा रूपमाला जी के काव्य संग्रह “हमने देखा एक ज़माना” की विशेषताओं के संबंध में संचालक ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी और संग्रह के लोकप्रिय होने की कामना की।
संचालक ने काव्य गोष्ठी के संबंध में कवियों का उल्लेख किया।
काव्य गोष्ठी का विषय रहा
मकर संक्रांति/लोहड़ी।

काव्य गोष्ठी में ५रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।सर्वश्री आशी प्रतिभा दुबे,बिहार, अवधेश कुमार श्रीवास्तव,उन्नाव, दुर्गेश खरे, शिकागो,सुनील कुमार सिसोदिया,बिहार और राजेश शर्मा, दिल्ली। पटल के पदाधिकारीयों में ज्योति वर्णवाल ,कपिल देव कृपाला ,रूपामाला ,मनीषा लाठी ,दीपा शर्मा उजाला , डॉ.संदीप चौहान ने काव्य पाठ कर वाह-वाही लूटी।
अंततः कार्यक्रम की अध्यक्षा उषा सूद ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और अपनी रचना प्रस्तुत किया।समीक्षा भी उन्होंने की। कपिल देव कृपाला ने विदाई गीत प्रस्तुत किया,यह पटल द्वारा नया प्रयोग रहा।
पटल के संस्थापक) अध्यक्ष विनोद वर्मा दुर्गेश ने आभार माना और संचालक एवं आयोजक डॉ.मधुकर राव लारोकर, मधुर जी ने काव्य गोष्ठी के समापन की घोषणा की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ।
सभी संबंधित को विनोद वर्मा दुर्गेश ने त्वरित ही सम्मान पत्र देकर पटल को गौरवान्वित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!