पंचमुखी हनुमान मंदिर में नारद जयंती महोत्सव आयोजित, देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार

जयपुर। नारद जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को दिल्ली रोड स्थित लक्ष्मण डूंगरी के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिष्ठित ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान-2026’ से विभूषित किया गया।
ठिकाना मंदिर गोविंददेवजी की कृपा, आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी और डिजिटल माध्यम के 100 से अधिक पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में पंचमुखी हनुमान एवं महर्षि नारद की पूजा-अर्चना तथा महाआरती के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खोजी द्वाराचार्य राम रिछपाल दास महाराज (त्रिवेणी धाम), विशिष्ट अतिथि प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य बृजमोहन शर्मा, आयोजन सचिव एवं पिंक सिटी प्रेस क्लब के डायरेक्टर महंत संतोष कुमार शर्मा तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार नवल पांडे, डॉ. मिथलेश जैमिनी, रोहित सोनी,डा.सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र प्रधान, मतीश पारीक, नीरज मेहरा, निरंजन चौहान, कविता पंत, चंद्रप्रकाश, विनोद शर्मा, रिषपाल सिंह भारद्वाज, संजय कुमावत, दशरथ सिंह शेखावत, विजय केडिया, दिनेश शर्मा ‘टिक्कू’, जया गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश जैन, दिनेश गौतम सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किए गए। मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह शेखावत ने देवऋषि नारद और पत्रकारिता के संदर्भ में सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें निष्पक्षता और राष्ट्रहित में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में घाट के बालाजी के सुदर्शनाचार्य महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामरज त्यागी महाराज, परकोटा गणेश मंदिर के महंत अमित शर्मा एवं विजय शंकर पांडे सहित कई संत-महंत उपस्थित रहे। अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।




