Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. शशि पटेल को मिला ‘स्त्री शक्ति सम्मान 2026’

साहित्य सृजन और सामाजिक चेतना के प्रसार में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

 

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च2026 के अवसर साहित्य ,शिक्षा , समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दुर्ग ,छत्तीसगढ़ की प्रख्यात साहित्यकार डॉ शशि पटेल को स्त्री शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान नेपाल स्थित शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में बताया गया की डॉ शशि पटेल ने साहित्य सृजन, ज्ञानवर्धक शिक्षण तथा समाज मे सकारात्मक चेतना के प्रसार के लिए निरन्तर कार्य किया है। उनके रचनात्मक प्रयास समाज में जागरूकता और प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि , शशि पटेल की उपलब्धियां न केवल महिलाओं बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादाई हैं।
उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!