Uncategorized

मातृशक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया गणगौर महोत्सव

 

जयपुर। मातृशक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में राजस्थान के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए ईसर-गणगौर (भगवान शिव एवं माता पार्वती) की विधिवत पूजा-अर्चना की।
संस्था की महिलाओं ने बताया कि गणगौर पर्व के अंतर्गत 16 दिनों तक विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दौरान महिलाएं प्रतिदिन प्रातःकाल दूब (घास) लेने जाती हैं और पूरे श्रद्धाभाव से गणगौर माता की पूजा करती हैं। पूरे उत्सव के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर नृत्य करती हैं, लोकगीत गाती हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती हैं। कार्यक्रम में लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां रंग-बिरंगी वेशभूषा और मधुर गीतों ने माहौल को भक्तिमय एवं उत्सवी बना दिया। अंत में पिंकी गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था की सविता खंडेलवाल, मोना खंडेलवाल, शशि गुप्ता, किरण पांडे, ममता यादव, सुषमा सेन, पिंकी बंसल सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!