Uncategorized

नवरात्रि के चौथे दिन सरस्वती परिवार द्वारा देवरख गांव स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में चली स्वच्छता की बयार

 

प्रयागराज। दिनांक -22.03.2026 को *सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा* देवरख स्थित *प्रभु जी की बैठक मंदिर में कार्यक्रम अधिकारी विकास मिश्रा के नेतृत्व में* चलाया गया स्वच्छता अभियान। उन्होंने कहा कि ऐसे मंदिरों में साफ सफाई रखना सभी का कर्तव्य है।

मंदिर महन्त *पप्पू शुक्ल जी को संस्थान सरस्वती परिवार द्वारा सम्मानित किया गया एवं महंत जी द्वारा प्रोफेसर आशीष शुक्ला जी को* सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर *आशीष शुक्ला ने कहा* कि मंदिर में प्रवेश करने मात्र से ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होने लगता है, इसलिए आस्था के ऐसे पवित्र स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

वरिष्ठ समाजसेवी *संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरस्वती परिवार द्वारा* विगत कई वर्षों से तीर्थस्थलों एवं गंगा तटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग धीरे-धीरे स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहें हैं। सभी को ऐसे पवित्र मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

स्वच्छता कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित, एड.आत्म प्रकाश यादव, विनोद गुरानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,इंदु सिंह, नीरज पांडेय ,प्रियांशु उपाध्याय, शशिकांत पांडेय, दीपक दीक्षित, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!