Uncategorized

ज्योतिषाचार्य पं. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा बने परशुराम सेना जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष

डॉ अमर सिंह धाकड़। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ

 

जयपुर। परशुराम सेना राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ज्योतिषाचार्य पं. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को जयपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति समाजसेवा, सनातन धर्म के प्रति समर्पण और सामाजिक हितों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है।
यह नियुक्ति परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम समिति महावीर प्रसाद गौतम की अभिशंषा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की गई।

पं. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा लंबे समय से ज्योतिष एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पं. धर्मेन्द्र शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक सक्रियता के साथ समाजहित में कार्य करेगा तथा सनातन धर्म के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!