Uncategorized
अटूट भक्ति से ही संभव है भगवान की प्राप्ति: आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री

चौमू। विराज फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के तृतीय दिवस पर आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री जी ने ध्रुव जी को भगवान नारायण के दर्शन प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
इस अवसर पर आचार्य जी ने कहा कि “अटूट भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति संभव है।” उन्होंने ध्रुव जी की कठोर तपस्या, समर्पण और अडिग विश्वास का उल्लेख करते हुए बताया कि सच्ची निष्ठा और दृढ़ संकल्प से भगवान अवश्य प्रसन्न होते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। विराज फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से समाज में भक्ति, श्रद्धा एवं सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हो रहा है।




