Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

बाल संस्कारशाला के समापन पर बच्चों ने लिया मोबाइल का कम उपयोग और डिजिटल उपवास का संकल्प

मुरलीपुरा गायत्री चेतना केन्द्र के समारोह में बच्चों ने मंत्रोच्चार, सूर्य नमस्कार और संस्कारों की प्रस्तुति से अतिथियों को किया प्रभावित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र, मुरलीपुरा की ओर से विकास नगर के राधा कृष्ण शिव मंदिर में गत 17 मई से संचालित निशुल्क दैनिक बाल संस्कारशाला का समारोहपूर्वक समापन हुआ। इसके साथ ही साप्ताहिक बाल संस्कारशाला का शुभारंभ भी हुआ। अब बाल संस्कारशाला प्रत्येक रविवार को शाम पांच से सात बजे तक लगाई जाएगी।
मंदिर महंत पं. श्याम सुंदर चतुर्वेदी के सान्निध्य में हुए समापन समारोह की अध्यक्षता विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने की। गायत्री चेतना केन्द्र, मुरलीपुरा के व्यवस्थापक मनु महाराज के निर्देशन में बच्चों ने डेढ़ माह में सीखी गतिविधियों का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से मंत्र, प्रार्थना, सूर्य नमस्कार का अतिथियों के सामने प्रदर्शन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के धारा प्रवाह गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय सहित अन्य मंत्रों का शुद्ध उच्चारण सुनकर अतिथियों ने ताली बजाकर उत्साह वद्र्धन किया। सभी ने बाल संस्कारशाला के संचालन के लिए मनु महाराज, अध्यापन गतिविधियों से जुड़ी पूनम पारीक, उषा मामोडिय़ा, ज्योति शर्मा, अंजलि शर्मा, विनोद पारीक का साधुवाद दिया।
उपहार में मिली घड़ी-स्कूल बैग:
इस मौके पर आद्या शर्मा, परी, रिशु, आरूषि, दिव्यांश अग्रवाल और साक्षी को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप घड़ी, पानी की बोतल, बैग प्रदान किए। शेष सभी बच्चों को स्कूल बैग उपहार स्परूप दिए गए।
एक दिन डिजिटल उपवास का कराया संकल्प:
गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के समन्वयक महेन्द्र कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ घर के कार्यों में माता-पिता का सम्मान करने, गृह कार्य में हाथ बंटाने, मोबाइल का कम से कम उपयोग करने, एक दिन डिजिटल उपवास रखने का संकल्प कराया। सम्मान समारोह में विकास नगर विकास समिति के संरक्षक सुमेर सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष सुल्तान सिंह जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवाना राम चौधरी, उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, संयोजक मनु महाराज, सदस्य बनवारी लाल अग्रवाल ,कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र महला, सीमा राठौड़, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, विकास कुमार जांगिड़, प्रमोद गौतम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!