आजाद महफ़िल की ऑनलाइन गीत-संगीत संध्या में साहित्यिक संवाद रहा मुख्य आकर्षण।
सुनितात्रिपाठी’अजय नजर इंडिया संवाद
आजाद महफ़िल के तत्वावधान में ऑनलाइन गीत-संगीत का कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशा हलधर ने किया तथा अध्यक्षता कुंती हरिराम ने की।
कार्यक्रम में एस.पी. सिंह, अनिल, ऋषि कपूर, शशी चंद्रा, पूनम ढिल्लन, कनकलता, रविन्द्र सिंह,रवि अतरौलिया कुंती हरिराम, आशा हलधर और सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ सहित सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर ऑनलाइन मंच को सुर, संगीत और साहित्य से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एस.पी. सिंह का साहित्यिक साक्षात्कार रहा, जिसका संवाद रविन्द्र सिंह (रवीन) ने किया। साहित्य, संवेदना, सरोकार और समाज के संबंधों पर हुआ यह विचारोत्तेजक संवाद अत्यंत गंभीर, सार्थक और प्रेरणादायी रहा। रविन्द्र सिंह (रवीन) और एस.पी. सिंह ने जिस गहराई, गरिमा और आत्मीयता के साथ इस विमर्श को आगे बढ़ाया, उसने श्रोताओं को नई सोच और सकारात्मक दृष्टि प्रदान की। साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए दोनों ने समकालीन सरोकारों पर अपने विचार साझा किए, जिन्हें उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने मुक्तकंठ से सराहा।
गीत, संगीत, साहित्य और सार्थक संवाद से सजी यह ऑनलाइन महफ़िल सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं के लिए यादगार रही।




