Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

साहित्य उत्सव एवं ‘चित्रमंथन’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन

 

संजय कुमार गिरि। नजर इंडिया 24
गाज़ियाबाद। दिल्ली-99 सोसाइटी, गीताश्री साहित्य भारती परिषद एवं नवभारत परिवर्तन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे क्लब हाउस, दिल्ली-99 सोसाइटी, गाज़ियाबाद में भव्य साहित्य उत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण चित्रकार, कवि एवं संपादक संजय कुमार गिरि द्वारा संपादित पुस्तक चित्रमंथन का लोकार्पण रहा। इस पुस्तक में देशभर के लगभग 51 कवियों एवं साहित्यकारों के पेंसिल स्केचों का सुंदर एवं कलात्मक संग्रह प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में शाहदरा आईटीआई के पूर्व प्राचार्य श्री भीम सेन सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री विनयशील चतुर्वेदी एवं श्री ऋषि कुमार शर्मा का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। समारोह की अध्यक्षता डॉ. ओम सपरा ने की।

वरिष्ठ गीतकार एवं शायर श्री नरेश मलिक के संयोजन तथा कवि श्री मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ के प्रभावी मंच संचालन में आयोजित इस समारोह में डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. मनोज कामदेव, डॉ. पूनम माटिया, डॉ. तारा गुप्ता, राजीव तनेजा, वंदना श्रीवास्तव, इंजीनियर ललित अत्रि, कवयित्री जाह्नवी सिंह, कवयित्री मनीषा जोशी सहित 40 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता की। चित्रमंथन का प्रकाशन शब्दांकुर प्रकाशन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर श्री के. शंकर सौम्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने पुस्तक पर अपने विचार एवं हार्दिक उद्गार व्यक्त किए। समारोह के अंत में शायर नरेश मलिक एवं संजय कुमार गिरि ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम साहित्य, कला और सृजनशीलता के उत्सव के रूप में अत्यंत सफल एवं गरिमामय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!