Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

डॉक्टर्स डे पर डॉ. केदावत दम्पति ने लगाया वृद्धजन सेवा शिविर, 501 पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आलोक अवस्थी। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश केदावत एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. रेखा केदावत ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर में वृद्धजन सेवा शिविर का आयोजन कर सेवा और जनकल्याण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को दर्द निवारक तेल, त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाव हेतु ऑइंटमेंट तथा अन्य स्वास्थ्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।इस अवसर पर स्टार सोशल ग्रुप द्वारा “स्वस्थ जयपुर-ग्रीन जयपुर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाते हुए श्रद्धालुओं को गुलाब, तुलसी, नींबू, आंवला एवं आम सहित कुल 501 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रुप का यह पाँचवाँ पर्यावरण सेवा शिविर था। संस्था प्रतिवर्ष शहर में 5000 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण कर हरित वातावरण बनाने का अभियान चलाती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामचरण बोहरा तथा विशिष्ट अतिथि चंद्र मनोहर बटवाड़ा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने डॉ. राकेश केदावत द्वारा चिकित्सा सेवा, सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता भी है।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य सामग्री वितरित की गई तथा समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “जयपुर नारी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. अशोक दुबे को नर सेवा-नारायण सेवा, वृक्षारोपण अभियान तथा गौरैया संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों के लिए “स्टार इको आइकन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर गोविंद देव जी मंदिर में सामूहिक प्रार्थना की तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्टार सोशल ग्रुप के संरक्षक राम अवतार गुप्ता का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। आयोजन को सफल बनाने में मूलचंद अग्रवाल, संजय टाक, मुकेश खंडेलवाल एवं मदन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। डॉ. राकेश केदावत ने कहा कि वे डॉक्टर्स डे को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि “सेवा एवं संकल्प दिवस” के रूप में मनाते हैं, ताकि समाज में स्वास्थ्य सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश भी व्यापक रूप से पहुँचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!