Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

श्री कृष्ण न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय के समारोह में शामिल हुए मंत्री गिरीश यादव

 

जौनपुर। जिले के नईगंज स्थित श्री कृष्ण न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की आठवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। चिकित्सालय पहुंचने पर अस्पताल के प्रमुख डॉ. हरिनाथ यादव ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा चिकित्सालय के आठ सफल वर्षों के लिए डॉ. हरिनाथ यादव और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सदर क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता को भी चिकित्सालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वर्षगांठ समारोह में जिले की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर चिकित्सालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख डॉ. हरिनाथ यादव के बड़े भाई एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानाथ यादव ने की।अपने संबोधन में डॉ. हरिनाथ यादव ने कहा कि क्षेत्रवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग के बल पर चिकित्सालय ने निस्वार्थ सेवा के आठ वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और समृद्ध बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सालय की ओर से उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!