वार्ड 10 की समस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में संवाद

श्रीगंगानगर। एनसीसीएचडब्ल्यूओ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रुपेंद्र अरोड़ा (शैम्पी) के निवास पर आयोजित पारिवारिक शिष्टाचार मिलन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अजय (लक्की) दावड़ा का अरोड़ा परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पारिवारिक मिलन के साथ वार्ड के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 10 की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों से चैयरमैन को अवगत करवाया। लोगों ने समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान की अपेक्षा जताई।
इस दौरान पार्षद विशु मिड्ढा, पार्षद दलीप लावा, पार्षद बंटी पाहुजा एवं पार्षद सन्नी नागपाल भी मौजूद रहे। इनके साथ सुरेश जुलाहा, वाची जुनेजा, वंश कालड़ा, बंटी अरोड़ा, मगत जुलाहा, देस राज जुलाहा, सीताराम जुलाहा, हरीश जुलाहा, शुभम अरोड़ा, गर्वित अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, अभी अरोड़ा एवं ललित अरोड़ा सहित समस्त अरोड़ा परिवार और वार्ड नंबर 10 के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
शैम्पी अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। उन्होंने वार्ड की समस्याओं को चैयरमैन के समक्ष रखते हुए इनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
चैयरमैन अजय (लक्की) दावड़ा ने उपस्थित लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता के साथ जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा को सकारात्मक पहल बताया गया। अरोड़ा परिवार एवं उपस्थित वार्डवासियों ने चैयरमैन लक्की दावड़ा का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की उम्मीद जताई।




