हाकिम सिंह को पार्षद का टिकट मिलने पर वार्ड वासियों में खुशी की लहर

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर के झोटवाड़ा वार्ड 14 से हाकिम सिंह को पार्षद पद का टिकट मिलने की खबर के बाद वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक निर्णय बताते हुए हाकिम सिंह का स्वागत किया। वार्डवासियों का कहना है कि हाकिम सिंह लंबे समय से आमजन के बीच रहकर लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। वे समाज के हर वर्ग के लोगों को समान दृष्टि से देखते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते हैं।स्थानीय लोगों ने कहा कि हाकिम सिंह को टिकट मिलने के बाद अब वार्डवासियों का दायित्व है कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर नगर निगम तक पहुंचाया जाए। लोगों को विश्वास है कि चुनाव जीतने के बाद हाकिम सिंह वार्ड की मूलभूत समस्याओं सड़क, सफाई, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करेंगे। वार्डवासियों ने कहा कि उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो चुनाव के बाद भी जनता के बीच उपलब्ध रहे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाए। हाकिम सिंह की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और समर्थक चुनावी तैयारियों में जुटने लगे हैं।




