Uncategorized

सेवा, सद्भाव एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया सचिन पायलट जी का जन्मदिन

जयपुर, 7 सितंबर 2026।  विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के हृदय सम्राट, जन-जन के लोकप्रिय नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी आदरणीय श्री सचिन पायलट जी का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याण के रूप में मनाया गया।

Oplus_131072

महेंद्र सिंह खेड़ी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम पापड़ के हनुमान जी मंदिर में रामधुनी कर भगवान हनुमान जी के दर्शन किए गए तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन के कल्याण की कामना की गई। इसके पश्चात गौ सेवा की गई।
इसके बाद इंदिरा कुष्ठ आश्रम, झोटवाड़ा, जयपुर में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के माध्यम से सचिन पायलट जी के जन्मदिन को जनसेवा के पर्व के रूप में मनाया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा कि सचिन पायलट जी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा, गौ सेवा और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े होने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट जी सदैव किसान, मजदूर, युवा, गरीब एवं आमजन के हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके विचारों एवं जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा जी, पूर्व पार्षद श्री लादूराम दुलारिया जी, पीसीसी सचिव श्री सुरेंद्र लांबा जी, श्री बंशीधर गोलिया जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद महबूब जड़ावता, डीसीसी महासचिव श्री इमरान खान छोटी बेरी जी, किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गुलाब सैनी जी, कांग्रेस नेता श्री दिलीप सिंह दिवराला जी सहित यूथ कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने आदरणीय श्री सचिन पायलट जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
जनसेवा ही सच्ची राजनीति है—
जनहित की आवाज को सदैव बुलंद करते रहेंगे।

महेंद्र सिंह खेड़ी
सदस्य
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पूर्व सचिव,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विद्याधर नगर विधानसभा, जयपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!