Uncategorized

संत निरंकारी मिशन करेगा सहयोग जिले में लगाए जाएंगे करीब 35 हजार पौधे । डीसी डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ

 

समालखा । लोकेश झा।

जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 35 हजार पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में संत निरंकारी मिशन द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने निरंकारी समागम स्थल पर जाकर निरकांरी मिशन के अधिकारियों से भी बातचीत की।
उपायुक्त डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार देर साय अधिकारियो के साथ इसराना गांव की पंचायती जमीन का निरीक्षण भी किया। इस गांव की करीब 75 एकड पंचायती जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं तथा लगाए जाने वाले पौधों की उचित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, डीएफओ दीपक पाटिल, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, एसडीएम समालखा अमित कुमार, संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगेंद्र सुखीजा, कर्नल गुलेरिया और संजय सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!