नज़र इंडिया 24 ने किया कवियित्री सत्यरूपा तिवारी का सम्मान, साहित्यिक योगदान को मिली सराहना

जयपुर। अजमेर की जानी-मानी कवियित्री सत्यरूपा तिवारी को नज़र इंडिया 24 द्वारा भारत गौरव साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नज़र इंडिया 24 के मुख्य संपादक जे.पी. शर्मा ने प्रदान किया। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, मीरा तिवारी सहित अनेक साहित्यप्रेमी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य संपादक जे.पी. शर्मा ने कहा कि सत्यरूपा तिवारी की रचनाएँ समाज को नई दिशा देती हैं और साहित्य जगत में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कविता को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि ऐसे साहित्यकारों का सम्मान करना नज़र इंडिया 24 के लिए गर्व की बात है। सम्मान पाकर कवियित्री सत्यरूपा तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और आगे भी वह अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच देने का प्रयास करती रहेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने भी उनके रचनात्मक योगदान को समाज के लिए अनुकरणीय बताया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।