Uncategorized

एडवोकेट हेमराज यादव बने विराज फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष – विधि प्रकोष्ठ

 

जयपुर। विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने वरिष्ठ अधिवक्ता हेमराज यादव को संगठन के विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पद पर उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपकर दायित्व प्रदान किया गया। एडवोकेट यादव लम्बे समय से विधिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समाजसेवा में भी उनकी गहरी रुचि रही है। उनकी यह नियुक्ति संगठन की विधिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एडवोकेट यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों और मूल्यों का कुशल संचालन करते हुए जनहित में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, आयुष प्रकोष्ठ डॉ. बंशीधर शर्मा, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश रीडर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एम. के. अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मकखनलाल शर्मा आदि लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!