Uncategorized

पंजाब में ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन की राहत टीम पहुँची। जयपुर से अमृतसर तक – इंसानियत की सेवा का कारवाँ

 

जयपुर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हज़ारों लोग बेघर और भूखे हो गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन (जीएएफ़) आगे आई है। फ़ाउंडेशन की राहत टीम अमृतसर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में पहुँचकर लोगों तक राशन किट, दवाइयाँ, कपड़े और ज़रूरी सामान पहुँचा रही है।

*जयपुर से रवाना हुई टीम*

राहत सामग्री लेकर रवाना हुई टीम में शामिल हैं। एडवोकेट मोहम्मद ओसामा सैफ़ुल्लाह (राष्ट्रीय महासचिव, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन), जुनैद ख़ान, मनीफ़ ख़ान, जाहिद ख़ान, मोहम्मद रेहान। इनके नेतृत्व में वाहन भरकर, राहत सामग्री गाँव-गाँव पहुँचाई जा रही है।

*प्रभावितों ने जताया आभार*

जहाँ-जहाँ राहत पहुँची, वहां बाढ़ पीड़ितों ने ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन का स्वागत किया। अमृत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि ने ग़ौसे आज़म फाउंडेशन टीम को ज़रूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया।

*ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन की ख़ास पहचान*

नामूसे रिसालत और मुल्क की अस्मिता की रक्षा। क़ाज़ी और नायब क़ाज़ी की नियुक्ति। ग़रीब बेटियों की शादियाँ। भूखों को खाना, प्यासों को पानी। मेडिकल कैंप, राशन व कंबल वितरण। रमज़ान इफ़्तार, मोहर्रम शरबत और खिचड़ा। कोरोना लॉकडाउन में सैकड़ों घरों तक राशन आदि

*इंसानियत की तहरीक*

ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन सिर्फ़ एक एनजीओ नहीं बल्कि इंसानियत की तहरीक है। हर काम शरीअ़ते मोहम्मदी और भारतीय संविधान के दायरे में किया जाता है – ताकि सेवा भी हो और सिस्टम का सम्मान भी।” आइए, आप भी इस मुहिम के हमसफ़र बनें – सेवा भी, सरोकार भी, सब्र और सवाब भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!