Uncategorized

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सीएलपी व राव नरेंद्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कांग्रेस होगी मजबूत : पंडित अनिल गौड़

l

सोनीपत (हरियाणा) / संवाददाता : लोकेश झा

सोनीपत के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सदस्य ZRUCC (उत्तर रेलवे), रेल मंत्रालय, भारत सरकार पंडित अनिल गौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुनः कांग्रेस विधायक दल का नेता (सीएलपी लीडर) और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है।पंडित गौड़ ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह, दोनों ही अनुभवी और जनसेवी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सही समय पर सही निर्णय लेकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की है। इन नियुक्तियों से न केवल पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं, बल्कि विपक्षी दलों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह संगठित और तैयार है।पंडित अनिल गौड़ ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सदैव किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ रहे हैं। उन्होंने हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसान-मजदूरों की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में हुड्डा–राव नरेंद्र सिंह की जोड़ी कांग्रेस को नई दिशा और नई ताकत प्रदान करेगी।पंडित गौड़ ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!