Uncategorized

बाल दिवस पर पितामह फाउंडेशन ने किया दूध वितरण, लगभग 200 बच्चों को मिला लाभ

 

जयपुर, 14 नवंबर 2025।
बाल दिवस के अवसर पर पितामह फाउंडेशन द्वारा बाल स्नेह और दुलार का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। संस्था की ओर से मुरलीपुरा स्थित बालाजी मंदिर परिसर में लगभग 200 बच्चों को दूध वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

 

संस्था अध्यक्ष मेनका शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के सभी सदस्यों के आपसी सहयोग से आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में मेनका शर्मा के साथ सुमन शर्मा, अरुण शर्मा, आशा शर्मा और आदित्य शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।पितामह फाउंडेशन लंबे समय से सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और सौहार्दपूर्ण सेवाओं के लिए कार्यरत है। संस्था के सदस्य मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है के सिद्धांत को जीवन का उद्देश्य मानकर नियमित रूप से समाजहित के कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!