Uncategorized

एसआईआर जांच अभियान तेज, बीएलओ कर रहे घर-घर संपर्क निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार फॉर्म वितरण व सत्यापन जारी

जयपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे एसआईआर जांच अभियान को गति देते हुए क्षेत्र के बीएलओ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर देखा कि बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म का वितरण कर रहे हैं तथा सभी विवरणों की गहन जांच के बाद उनका वेरीफिकेशन भी किया जा रहा है। मौके पर बीएलओ रणवीर सिंह ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि अगर कार्य को जिम्मेदारी के साथ किया जाए तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता दिक्कत तब आती है जब लोगों के पास कई बार जाने के बाद भी वे फॉर्म जमा नहीं कराते। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील भी की। सुपरवाइजर संदीप शर्मा ने बीएलओ रणवीर सिंह के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि टीम बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही है। इसी दौरान जितेन्द्र शर्मा (लेक्चरार) भी पूरी टीम के साथ सहायता करते दिखाई दिए। बीएलओ प्रदीप चौधरी व साजिद कुरैशी भी जनता से संवाद स्थापित कर समय पर कार्य पूर्ण करने में जुटे नजर आए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है, जिसमें फील्ड कर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं। फॉर्म जमा करने वाले लोगों ने भी बी एल ओ के सहयोगात्मक कार्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!