Uncategorized

कमला सिंह ‘ज़ीनत’ की दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण हिंदी भवन में सम्पन्न बज़्म-ए-ज़ीनत संस्था ने आयोजित की शानदार काव्य संध्या

 

नई दिल्ली। बज़्म-ए-ज़ीनत संस्था द्वारा हिंदी भवन में पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध शायरा कमला सिंह ‘ज़ीनत’ की दो पुस्तकों—कुछ खट्टी कुछ तीखी (व्यंग्य संग्रह) और सज्दा (नज़्म संग्रह)—का लोकार्पण किया गया। समारोह का उद्घाटन सभागार में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुभाष चंदर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में शायर अनिल मीत, सुनील कुमार और सुनीता सक्सेना ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अशोक मैत्रीये ने की। समारोह की शुरुआत माँ वीणा वादिनी की वंदना से हुई, जिसे सुनील कुमार ने अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि सुभाष चंदर ने अपने संबोधन में कहा कि एक कुशल व्यंग्यकार वही है, जो समाज में घटित हो रही घटनाओं को व्यंग्य के माध्यम से सरलता और प्रभाव के साथ पाठकों तक पहुँचा सके। उन्होंने कहा कि जब लेखक को यह महसूस होने लगे कि वह बिना लिखे जीवित नहीं रह सकता, तभी उसके लेखन से सार्थक और प्रभावशाली व्यंग्य जन्म लेता है। कार्यक्रम में साहित्य जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें राजीव तनेजा, सरफ़राज़ अहमद, फ़रीद अहमद, गुलबहार, संजीव निगम, मनोज कामदेव, गोल्डी गीतकार, इंदरजीत सुकुमार, भावना शर्मा, संजय कुमार गिरि और दिलदार देहलवी शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कवि ओम तिवारी ने अपने शानदार अंदाज़ और प्रभावी शैली से किया, जिसने पूरे समारोह में ऊर्जा भर दी। बज़्म-ए-ज़ीनत द्वारा आयोजित यह काव्य संध्या और पुस्तक लोकार्पण समारोह साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!