Uncategorized

अनिल लढ़ा के मार्गदर्शन में सम्पर्क साहित्य संस्थान की 2026 कार्यकारिणी का गठन, राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त टीम तैयार

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजऱ इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर। सामाजिक साहित्य शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सम्पर्क साहित्य संस्थान की वर्ष 2026 की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। समन्वयक महासचिव रेनू शब्दमुखर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा से विचार-विमर्श के उपरांत संस्थान की गतिविधियों को निरंतर, प्रभावी एवं ऊर्जावान बनाए रखने तथा देशभर में सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है। कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के रूप में आशा शर्मा, डॉ. आरती भदौरिया एवं डॉ. लता श्रीमाली को मनोनीत किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उषा रस्तोगी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. नीलम कालरा, डॉ. सूरज माहेश्वरी एवं डॉ. कंचना सक्सेना को दायित्व दिया गया है।
राज्य प्रभारियों में उत्तराखण्ड से ललिता कापड़ी, पंजाब से मीनाक्षी मेनन, गुजरात से शशि मूंदड़ा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से डॉ. लता सुरेश, हरियाणा से डॉ. बबिता वर्मा, महाराष्ट्र से डॉ. नीतू तातेड़, तेलंगाना से शोभा लोहिया एवं डॉ. स्वाति गुप्ता तथा मध्य प्रदेश से डॉ. मंजू शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर विजयलक्ष्मी जांगिड़, संगठन सचिव हिमाद्री समर्थ, संयुक्त सचिव डॉ. नेहा पारिक तथा सह सचिव के रूप में शशि कुड़ियाल को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सीमा वालिया एवं जीनस कंवर को नामित किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ज्योति आचार्य को तथा सह-कोषाध्यक्ष पद जाह्न्वी भारवानी को सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में सुनीता त्रिपाठी एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राशिका शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी कल्पना टाक को दी गई है। संस्थान के संरक्षक मंडल में डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. सीमा भाटी, डॉ. कंचना सक्सेना, अनिता सिंह, रमा भाटी, सुमन राठौड़ एवं पवनेश्वरी वर्मा शामिल हैं। वहीं कार्यसमिति सदस्यों में डॉ. दीपाली वार्ष्णेय, दिव्या कजवाड़कर, शालिनी शर्मा, पुष्पा माथुर, वंदना भारती, शिवाली गुप्ता, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. उमा सिंह, पारुल जैन, रश्मि पारिक, डॉ. पुनिता सोनी, राशिका महर्षि, मीना जोशी, कमलेश शर्मा, शिल्पी पचौरी, डॉ. पूनम केसवानी, सलोनी छितिज, शोभा गोयल, सोनू सिंघल एवं कविता अग्रवाल को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!