मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान
गणतंत्र दिवस समारोह-2026 : अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच पर कलाकारों ने बिखेरा जलवा, देशभक्त़ों की धूम

कब तक सोए रहोगे, जागो वीर जवान।
वक़्त का ये इम्तिहान, जागो हिन्दुस्तान।।
– कवि संदीप कपूर वक़्तनाम
समाजसेवी-पत्रकार-फ़िल्म अभिनेता-गीतकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा- स्वयं जागना है और सबको जगाना है, सुरक्षा और विकास लाना है,विश्व़ गुरु बनकर हर दिल पर तिरंगा लहराना है।
मुख्य अतिथि थे कारगिल युद्ध – ऑपरेशन विजय में भाग ले चुके कर्नल जितेन्द्र सिंह राना
लोकप्रिय गायिका मानवी सिंह, गायिका प्रेरणा पंचारिया, फौज़ी भाईयों और एनसीसी कैडेट्स ने गाया देशप्रेम के गीत
सांस्कृतिक कार्यक्रम – सेमिनार – कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह सम्पन्न
मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 144 वॉं आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह-2026 सांस्कृतिक-देशभक्त़ि कार्यक्रम विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर आयोजित इस शानदार आयोजन में सर्वप्रथम आदि देवी पराशक्त़ि – परब्रह्म परमेश्व़र का वंदन, प्रेरणा-शक्त़ि अध्यापिका मंजु कपूर को स्मरण तथा भारत माता और भारत की महान विभूतियों को नमन कर कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने जय भारत – जय जगत उदघोष.. गुरु वंदना और विश्व़ गुरु भारत गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया-
विश्व़ गुरु भारत जग में, आदर्श है महान।
वक़्तनाम नित गाइए, भारत मॉं का गान।।
उन्होंने अपने देशभक्त़ि गीत जागो हिन्दुस्तान गाकर जागरण का महामंत्र फूंक दिया-
कब तक सोए रहोगे, जागो वीर जवान।
वक़्त का ये इम्तिहान, जागो हिन्दुस्तान।।
सरस्वती वंदना- मॉं शारदे हमको दे ऐसी बुद्धि ज्ञान, बढ़ाएं देश का स्वाभिमान
कवि विमल कुमार ने गाया और, स्वागत गान- स्वागतम् इस्तकबाल वेलकम मेहमान होते हैं भगवन कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने गाया।
कार्यक्रम में विशेष शुभाकांक्षी मैन ऑफ़ टाइम के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूयॉर्क अमेरिका से डॉ०विजय कुमार मेहता, मुख्य अतिथि भारतीय थल सेना रक्षा मंत्रालय भारत सरकार कारगिल युद्ध ऑपरेशन विजय में भाग ले चुके कर्नल जितेन्द्र सिंह राना, उदघाटनकर्ता सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी दिल्ली के सेवा निवृत्त सहायक केंद्र निदेशक साहित्यकार अरुण कुमार पासवान, रेल मंत्रालय भारत सरकार मालदा पश्च़िम बंगाल के एडीआरएम कवि शिवकुमार प्रसाद, अति विशिष्ट अतिथि भारतीय थल सेना के आर्मी सूबेदार मुकेश कुमार मंडल, अग्निवीर विकास वर्मा, विशिष्ट अतिथि नज़र इंडिया 24 के मुख्य सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार कवि जे० पी० शर्मा
राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रबुद्ध पत्रकार कवि विजय कुमार शर्मा, राजीव रंजन, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, कवि अभय कुमार, निशिकांत राय, महासचिव समाजसेवी संध्या कपूर, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्त़ा शैलेन्द्र नाथ कपूर, अध्यापक ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव, ई०अजीत कुमार सिंह, कार्यक्रम निर्देशक डॉ० कृष्णा सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस-2026 पर सभी को शुभकामनाएं दी।
अतिविशिष्ट अतिथि लोकप्रिय गायिका मानवी सिंह ने वंदे मातरम् राष्ट्र गीत गाकर 150 वर्ष : वंदे मातरम् का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। गायिका प्रेरणा पंचारिया ने भारत के हर बच्चे का अभिमान तिरंगा है और श्रीराम गीत गाया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
वर्तमान में भारत के सामने चुनौतियाॅं और समाधान विषय पर सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि विश्व़ गुरु भारत की महान संस्कृति, अध्यात्म, नैतिकता, मर्यादा, प्रकृति प्रेम, आदर्श लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, विश्व़ बंधुत्व, जागरूकता-एकता और पवित्रता को अपनाकर ही हम वर्तमान चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। स्वयं जागना है और सबको जगाना है, सुरक्षा और विकास लाना है, अपराध-भ्रष्टाचार को मिटाना है, आपदा-आतंकवाद और विश्व़ युद्ध का सामना करना है, विश्व़ गुरु बनकर हर दिल पर तिरंगा लहराना है।
कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय में भाग ले चुके तथा वर्तमान में 47 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कमान अधिकारी कर्नल जितेन्द्र सिंह राना ने कहा- मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच पर विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान का आयोजन देशप्रेम और देश की सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्त़ि और चरित्र निर्माण का विकास करता है। यह छात्रों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन और राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार करता है। एनसीसी के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है। एकता और अनुशासन से हमारे एनसीसी के कैडेट राष्ट्र की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण में आगे बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी दैनिक समाचार पत्र इंडियन पंच के समाचार संपादक अभय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं जिसका समाधान जनता एकजुट होकर कर सकती है। संरक्षक कवि ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव ने संदेश दिया- मैन ऑफ़ टाइम : अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के इस आयोजन में हम देश के लिए कुछ करने की सीखें। आज हमारा देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। सौभाग्य से हमारा जेन जेड सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ है जो देश के लिए सोचता है और उसके अनुरूप आचरण करता है। साहित्यकार अरुण कुमार पासवान ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की शानदार प्रस्तुति सराहनीय है। हमें एकजुट होकर भारत के विकास के लिए काम करना है।
शानदार कवि सम्मेलन की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने सुनाया- दुनिया में पहला नाम हमारा, अनमोल अनोखी विरासत है। आदर्श और संदेश का देश..ये विश्व़ गुरु भारत है।। भारतीय थल सेना के आर्मी सूबेदार मुकेश कुमार मंडल- हम उस देश के फूल हैं यारों, जिस देश का नाम हिन्दुस्तान है.. तू दूर सही मजबूर सही तेरी यादें मेरा दिल बहलाएगी। तू वहां तिरंगा फहरा लेना, ख़ुशबू यहां तक आएगी। वरिष्ठ पत्रकार कवि अभय कुमार ने स्वरचित कविता- आ गया है समय चेतने का, जागो देशवासियों जागो और वक़्त नहीं. कविता पाठ कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। संस्कार न्यूज़ के प्रधान संपादक कवि विजय कुमार शर्मा ने प्रेरणात्मक संदेश दिया- जय भारत जय भारती, गूंजे हर दिल की वाणी,
माटी में है देवत्व, यही पहचान पुरानी।
वीरों के बलिदान से, चमकी आज़ादी की धारा,
संस्कृति, साहस, संकल्प — भारत माँ का उजियारा।
डॉ० कृष्णा सिंह- उठो देश के कर्णधारों भारत तुम्हें पुकार रहा है, कवयित्री डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या- मॉं वीणा पाणि हे मॉं वीणा पाणि,भारत के लोगों का भारत के लोगों के प्रति सम्मान हूॅं मैं, भारत का संविधान हूॅं मैं। कार्यक्रम अधिकारी कवि शम्भु शरण शरणागत- जननी जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर, सर्वविदित है मेरा भारत महान है, कवयित्री ब्राह्मी कपूर- मॉं कहते हम इस धरती को..हॉं था- ये रहेगा विश्व़ गुरु सुनाया। मासूम कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने “इस तिरंगे की खातिर हो जाएंगे कुर्बान..मेरा भारत महान मेरा प्यारा हिंदुस्तान” गीत गाकर भावविभोर कर दिया। कवयित्री लतेलिन लता प्रधान- मातृभूमि का वंदन करने सूरज पहले आता है वंदे मातरम, अग्निवीर विकास वर्मा- भारत की इस धरती से वीरता का पैगाम देते हैं, गणतंत्र दिवस पर हम वतन को सलाम देते हैं, स्वागताध्यक्ष कवि हृदय नारायण सिंह- भारत सुपर पावर देश घोषित..आपको नमन है और कवि ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव- जागो भारत..जागो भारत, तुम्हारा दुश्मन दूर खड़ा है. सभी रचनाएं प्रेरक रहीं। राष्ट्रीय कैडेट कोर 47 बिहार बटालियन से एनसीसी कैडेट्स शिक्षा भारती- मैं भारत का जवान हूॅं, ऊषा कुमारी- एक भारत है श्रेष्ठ भारत, आकांक्षा कुमारी- मनु की कहानी, मौसम कुमारी- हम सब एक हैं, अनुष्का कुमारी- ये वतन है हिंदुस्तान हमारा, प्राची केशरी- हम भारत की पहचान, रूपम कुमारी- बेटियां, नन्दनी कुमारी- जेन जेड भारत को सिर्फ विरासत नहीं, विज़न भी बनाना चाहती है. सभी कविताएं प्रशंसनीय रहीं, वहीं अर्पण कुमारी, पूर्वी केशरी, मुशर्रत परवीन और वर्षा कुमारी ने भी देशभक्त़ि कविताएं सुनाईं।
गायन में पूर्वी केशरी, प्रीति कुमारी, निशा कुमारी, वर्षा आनन्द ने देशभक्ति गीत गाया। निधि कुमारी ने क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) में और ऑंचल सिन्हा ने स्केचिंग (चित्रकारी) में अपनी अच्छी प्रस्तुति दी। देशभक्त़ि की भावना, उत्साह और उमंग के साथ कुल 73 एनसीसी कैडेट्स सहित 100 से अधिक सदस्य अपने स्थान से इस आयोजन में शामिल हुए। बाबा वैद्यनाथधाम देवघर से नन्हीं छात्रा ध्रुवी ने कविता-मेरा भारत और, गीत-ऐ मेरी ज़मीं सुनाया, पुणे से छात्र प्रणय चौधरी ने राष्ट्र गान-जन गण मन गाया और श्री अजगैबीनाथधाम से नन्हीं बच्ची निधि कपूर ने राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराया।
कार्यक्रम सहयोगी कवि आशीष अम्बर, कवि सुयश श्रेयस, 47 बिहार बटालियन एनसीसी जीसीआई प्रिया रानी एवं जीसीआई लीना चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाम 07 से 10:34 तक चले इस देशभक्त़ि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी कवियों-कवयित्रियों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह में कलाकार-प्रबुद्ध कवि-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी बंधुओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत जागृति सम्मान-2026 प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० कृष्णा सिंह ने किया।




