अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय साहित्य प्रभा मंच द्वारा 57 महिलाओं का सम्मान।

अनामिका दुबे। नजऱ इंडिया 24
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रभा साहित्यिक सामाजिक एवं जन कल्याण सेवा समिति बांसी जिला मैहर का आयाम राष्ट्रीय साहित्य प्रभा मंच बांसी जिला मैहर म प्र द्वारा विजीभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 57 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, साहित्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और अन्य महिलाओं को प्रेरित करना था।
इस अवसर पर मंच की ओर से डॉ0 अनामिका दुबे ,श्रीमती मैत्रेयी त्रिपाठी, डॉ. रुपाली गर्ग, रजनी कुमारी, नीरजा सिंह, प्रियंका दीक्षित, मंजू वर्मा, कविता पटेल, डॉ. सीमा शर्मा मंजरी, सृष्टि शर्मा, मीनाक्षी टेलर, पूनम सिंह, डॉ सुमन मिश्रा ,डॉ. संजीदा खानम, अनामिका शर्मा अनु, कलश रोहित दुबे, प्रीति शर्मा प्रीती ,साधना सिंह, अनामिका सिंह अविरल, अनामिका वैश्य ‘आईना’, मनाली सिंह, मीना तिवारी, कु 0ज्योति, डॉ ऋषिका वर्मा, दया भट्ट,पूजा गुप्ता, साक्षी जैन, जमीला खातून, रुखसाना जेबा ,बंदना सिंह, डॉ. महिमा सिंह, अनिता मंडिलवार,नीरजा सिंह, डॉ. भारती यादव, प्रेमलता उपाध्याय, डॉ सरिता सिंह, कुसुम सिंह अविचल, मोनिका यादव, गरिमा पंत, सपना पांडे, डॉ रागिनी सिंह परिहार एम.डी. यस रामालक्ष्मी, डॉ रीना सिंह गहरवार, रंजना लता,सविता सिंह मीरा, अंजली श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा अन्वी, मनु रमन, नैना साहू, डॉ विनीता कुंवर राठौर कतर, डॉ प्रोफेसर सरिता सिंह , कु 0सिंपल सिंह,गीता शुक्ला गीत अनुराधा पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
मंच की संस्थापिक टी के सिंह परिहार, राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल द्विवेदी अंजाना तथा प्रकाशन सहयोगी श्री मिश्रा जी डॉ अनामिका दुबे निधी ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्मानित महिलाएं भविष्य में भी अपने कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहेंगी।
राष्ट्रीय साहित्य प्रभा मंच ने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को मंच प्रदान करना है, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का प्रसार हो सके।



