Uncategorized

एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव का आयोजन

 

*मुजफ्फरपुर : डॉ प्रियंका झा ।* बिहार के मुजफ्फरपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ी सांस्कृतिक सौगात के रूप में रविवार, 12 अप्रैल को भव्य *“मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव”* का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का संचालन *एम एस केशरी पब्लिकेशन* द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से कवि, साहित्यकार और रचनाकार भाग लेने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या देवी, गौतम कुमार वात्सयान, अमरेन्द्र कुमार अमर, संतोष कुमार और पियूष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. वकील राय, अभिमन्यु कुमार, मिथलेश कुमार, पुलिस कुमार, डॉ. अमन राज, राजेश पाल मीणा, राहुल श्रीवास्तव, राहुल कुमार, धीरज कुमार सिंह एवं सुनीता कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मंच पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मुस्कान केशरी और सुजाता शर्मा द्वारा किया जाएगा, वहीं सरस्वती वंदना भी इन्हीं के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

इस भव्य काव्यगोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनेक आमंत्रित स्वर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रमुख आमंत्रित रचनाकारों में सुमन लता, वंदना कुमारी, अरुण कुमार, डॉ. ऋचा शर्मा, सुनीता मीना, सीताराम बुरट, रीति झा, डॉ. रामचन्द्र स्वामी, कल्याणी स्वरूपा, रंजना पाण्डेय मुक्ता, रमेश कुमार रसिय्यार, गुरुदीन वर्मा, श्वेता मौर्य, डॉ. भवानी शारदे, डॉ. शीतल शिवानी, अंजु कुमारी, डॉ. प्रियंका झा, शिल्पा श्रीवास्तव, डॉ. मनीष कुमार शशि, नंदलाल मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोलंकी, सदैव सौरभ, अभिषेक कुमार, दीपा श्रीवास्तव, आनंद कुमार मित्तल, रियाज खान गौहर, चंद्रमोहन नीले, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे, डॉ. योगिता सिंह हंसा, डॉ. पंकज कुमार बर्मन, बलराम यादव देवरा, ज्योति राज मधुरिमा, भारत भूषण वर्मा असंध एवं ममता मदान शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सभी आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी ने सभी आमंत्रित साहित्यकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से नए और स्थापित रचनाकारों को मंच प्रदान कर रही है। पब्लिकेशन द्वारा एकल एवं साझा संकलन पुस्तकों का प्रकाशन किया जाता है, साथ ही प्रत्येक माह दो दिवसीय काव्यगोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार एवं कविता-वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह साहित्यिक महोत्सव न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे बिहार के साहित्यिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!