ताना-बाना’ के साथ जयपुर आइकॉन्स का शुभारंभ।

सुनिता त्रिपाठी’अजय
जयपुर। शहर की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को नया मंच देने के उद्देश्य से जयपुर आइकॉन्स का शुभारंभ “ताना-बाना” नामक विशेष संध्या के साथ हरि महल पैलेस में आयोजित किया गया।इस पहल के पीछे कल्पना पुरोहित, रिया मनोज, हेमा शाह और दीपक सियाग की साझा सोच है, जिन्होंने जयपुर की विविध प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस कम्युनिटी-आधारित द्विभाषी मैगज़ीन की शुरुआत की।कार्यक्रम की शुरुआत हाई-टी और लाइव संगीत से हुई, जिसके बाद टीम ने जयपुर आइकॉन्स के विज़न को साझा किया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, कलाकारों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।ओपन माइक सत्र ने शाम को विशेष बना दिया, जहाँ प्रतिभागियों ने कविता, कहानी और संगीत के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति साझा की। कार्यक्रम का समापन जेमिंग के साथ हुआ, जिसने इस शाम को यादगार बना दिया।”ताना-बाना” की यह शाम नए रिश्तों, नई कहानियों और नई संभावनाओं की शुरुआत साबित हुई, और जयपुर आइकॉन्स ने शहर की रचनात्मकता को एक नया मंच प्रदान किया।
सुनिता त्रिपाठी’अजय




