Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप: उदयपुर की 10 वर्षीय मायरा त्यागी ने देहरादून में जीते रजत और कांस्य पदक

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया राजस्थान और उदयपुर का गौरव

 

उदयपुर, 1 जुलाई। देहरादून के विश्वस्तरीय हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में उदयपुर की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली स्केटर मायरा त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत (सिल्वर) और एक कांस्य (ब्रोंज) पदक जीतकर राजस्थान और उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
रायन इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर की छात्रा मायरा ने देशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपनी तेज़ रफ्तार, उत्कृष्ट संतुलन, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने दो पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
महज 10 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह दोहरी सफलता हासिल कर मायरा ने यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन गई है।

मायरा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों को भी आइस स्केटिंग सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!