अनुकृति के हिमाद्री समर्थ पर केंद्रित अंक का लोकार्पण व चर्चा 28 जुलाई को

सुनितात्रिपाठी’अजय नजर इंडिया 24
जयपुर राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान एवं अनुकृति प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 28 जुलाई को एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम लेखिका हिमाद्री समर्थ की रचनाधर्मिता तथा संस्थान की अध्यक्ष व सम्पादिका डॉ. जयश्री शर्मा के संपादन कार्य पर केंद्रित रहेगा।
लेखिका संस्थान की सचिव डॉ. सुषमा शर्मा ने बताया कि इस साहित्यिक आयोजन में आकाशवाणी जयपुर की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रेशमा खान बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी।
समारोह के दौरान हिमाद्री समर्थ जी के साहित्य व रचनाधर्मिता पर आधारित ‘अनुकृति’ के विशेषांक का लोकार्पण एवं चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान की रचनाकार सदस्य विशेष काव्य पाठ एवं कहानी वाचन प्रस्तुत करेंगी। आयोजन में संस्थान की अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा गुप्ता व डॉ. कंचना सक्सेना तथा सह सचिव रेनू ‘शब्द मुखर’ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से होगी, जबकि मंच संचालन डॉ. पुनीता करेंगी।




