करोली, रेला और सीमावत्या विद्यालयों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों व शिक्षाविदों ने लगाए पौधे

रमन पारीक। नजर इंडिया 24
कोटपुतली-बहरोड़। जिले के पावटा ब्लॉक अंतर्गत पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) कार्यालय करोली तथा अधीनस्थ राजकीय विद्यालयों
रेला एवं सीमावत्या—में हरियाली महाअभियान के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में करोली के सरपंच श्रवण सिंह शेखावत एवं समाजसेवी विनोद सिंह शेखावत ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं पावटा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) धर्मवीर जी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीमावत्या का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पीईईओ विक्रम सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच श्रवण सिंह शेखावत एवं समाजसेवी विनोद सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को रोपे गए पौधों को अपने बच्चों की तरह संरक्षित एवं सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में सुमेर शर्मा, जगवीर सिंह, जितेंद्र राठौड़, मुरारी लाल, कमलेश यादव, कृष्णा कुमारी, सुनीता कँवर, उर्मिला मीना, योगेंद्र सिंह, मीना कँवर, कृष्ण कुमार, किशोर कुमार, प्रदीप वर्मा, कुलदीप पारीक, सुरेश यादव, नरेंद्र सिंह, संदीप पारीक, जयपाल सिंह, रामनिवास यादव, रोहिताश सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया।




