Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 170 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

 

जयपुर। विश्व हिंदू परिषद, विजय प्रखंड, विद्याधर जिला, जयपुर महानगर की ओर से रविवार को दधीचि नगर स्थित किड्स कॉन्सेप्ट कॉन्वेंट एकेडमी परिसर में सेवा सप्ताह के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 170 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि लगभग 230 लोग उपस्थित रहे। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक भगवान दास अवस्थी ने मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही फार्मासिस्ट प्रशांत अवस्थी ने रक्तचाप और रक्त शर्करा की निशुल्क जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। शिविर में हार्दिका पुनर्वास केंद्र के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. माधव तिवाड़ी एवं डॉ. करण सिंह तथा सहयोगी श्रवण चौधरी, सचिन और आयुष जांगिड़ ने मरीजों की निशुल्क फिजियोथेरेपी की। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं व्यायाम की जानकारी भी दी। शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरिराज गर्ग रहे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न पदाधिकारी कृष्ण मुरारी पारीक, संजय अग्रवाल, जितेंद्र भारद्वाज, विनीत शर्मा, मनोज पारीक, बलराम राइका तथा राघवेंद्र राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थाओं, विद्यालय प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सहयोगी संस्थाओं में लिटिल बिग किचन, पितामह फाउंडेशन, फ्यूचर शाइन एकेडमी तथा सुपर कंप्यूटर्स का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार शर्मा का भी परिसर उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन सुधीर अग्रवाल (अध्यक्ष), थानेश्वर शर्मा (मंत्री) एवं अंकित शर्मा (संयोजक) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!