वकील पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग की|

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिवि मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की|
अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि दिनांक 1 अक्टूबर को सायं 8:30 बजे से 9 बजे के लगभग अधिवक्ता गोविंद मानमिया अजमेर चौराहे से सिविल लाइन होकर आ रहे थे तभी अज्ञात व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर आया और रास्ता रोककर लूटपाट करने की कोशिश करने लगा, जब अधिवक्ता ने बचाव की कोशिश की तो जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से हमला किया जिससे अधिवक्ता गोविंद मानमिया गंभीर रूप से घायल हो गए और चाकू गर्दन की बजाय हाथ पर लगा जिसे घाव गहरा होने से काफी खो बह गया और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े बाद में वहा उपस्थित लोगो ने अधिवक्ता गोविंद मानमिया को महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया| इसके पश्चात अधिवक्ता गोविंद मानमिया ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज करवाया जिसके दर्ज नंबर 326/2026 है| उक्त घटना का वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किए जाने से अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष है यदि 3 दिन में अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अधिवक्ता समुदाय द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदार प्रशासन की होगी|
पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन लेकर अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा|

ज्ञापन के दौरान पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, मोहम्मद फरजन, राजेश शर्मा, रमेशचंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह चारण, रामेश्वर लाल जाट, नीरज गुर्जर, भानुप्रताप कोली, भारत सिंह कानावत, तनवीर खान, नितिनपाल सिंह, पवन आचार्य, सुरेशचंद्र पालीवाल, गोपाल सोनी, सीताराम सोनी, भीमराज कोली, पुनीत शर्मा, विशाल गौतम, प्रकाश सारस्वत, नौनिहाल सिंह, संजय रांका, प्रताप सिंह, अनिल पारीक, नवीन चेचानी, पुष्पेंद्र सिंह, सरिता स्वर्णकार, निशा राजपूत, पूजा शर्मा, रेशमा खान, पूजा सोनी, कौशल्या ग्वाला, बालुलाल उपाध्याय, महेश प्रजापत, शरद शुक्ला, सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद थे|




