Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट विनोद कुमार कसारा, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

भीलवाड़ा, 18 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा शहर जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट विनोद कुमार कसारा के मनोनयन पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी की अनुशंसा पर एडवोकेट विनोद कुमार कसारा को भीलवाड़ा शहर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन की घोषणा के बाद न्यायालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने श्री कसारा का माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता पीरु सिंह गौड़, मनोज खोईवाल, किशोर गहलोत, सुरेशदास वैष्णव, नवीन चेचानी, ओमप्रकाश टांक, श्रवण कुमार सोनी, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडवोकेट विनोद कुमार कसारा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!