Uncategorized
अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप 11 अक्टूबर को मनाएगा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव

जयपुर। अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप जयपुर के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम का प्रथम निमंत्रण प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी महाराज, तारानगर, खिरनी फाटक, झोटवाड़ा स्थित मंदिर में अर्पित किया गया। आयोजकों ने गणेशजी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजकों ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन मंगलम सिटी, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा स्थित परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन होगा। अग्रवाल समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया गया।




